सभी परिमेय व अपरिमेय संख्याओ का संग्रह वास्तविक संख्यायें कहलाता है, जिसमे धनात्मक, ऋणात्मक तथा शून्य सभी प्रकार की संख्यायें सम्मिलित है। इस अध्याय में हम पूर्णांकों की भाजकता तथा परिमेय-अपरिमेय संख्याओं के गुणों का अध्ययन करेंगे।
यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका के अनुसार दो धनात्मक पूर्णांक a और b दिए रहने पर, ऐसी अद्वितीय पूर्ण संख्याएँ (अऋणात्मक पूर्णांक) q और r विद्यमान हैं कि a=b×q+r जहाँ 0≤r<b है।
यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म दो धनात्मक पूर्णांकों का HCF परिकलित करने की एक तकनीक है।
दो धनात्मक पूर्णांकों, मान लीजिए a और b (a>b) का HCF ज्ञात करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कीजिएः
चरण 1 : a और b के लिए यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग कीजिए। यहाँ हम ऐसे q और r ज्ञात करते हैं कि a=bq+r,0≤r<b हो।
चरण 2 : यदि r=0 है, तो b पूर्णांकों a और b का HCF है। यदि r≠0 है, तो b और r के लिए यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग कीजिए।
चरण 3 : इस प्रक्रिया को तब तक जारी रखिए, जब तक शेषफल 0 न प्राप्त हो जाए। इसी स्थिति में, प्राप्त भाजक ही वांछित HCF है।
यह एल्गोरिथ्म इसलिए प्रभावशाली है, क्योंकि HCF(a,b)=HCF(b,r) होता है, जहाँ संकेत HCF (a, b ) का अर्थ है a और b का HCF।
प्रत्येक भाज्य संख्या को अभाज्य संख्याओं के धनात्मक घातों के एक गुणनफल के रूप में व्यक्त (गुणनखंडित) किया जा सकता है तथा यह गुणनखंडन अद्वितीय होता है।
जैसे की 4(=2x2x1) व 3(=3x1) के मध्य केवल 1 उभयनिष्ट है, अतः यह दोनों संख्याएँ अर्थात 4 और 3 सहअभाज्य होंगी।
20=2×2×5×1 यहाँ 20 के गुणनखंड अद्वितीय है अर्थात इसके अलावा अन्य कोई अभाज्य गुणनखंड प्राप्त करना संभव नहीं है।
परिमेय संख्या (Rational Numbers) :
एक परिमेय संख्या pq, (q≠0 तथा p,q∈Z(पूर्णांक)) को परिमेय संख्या का मानक रूप कहा जाता है। यदि p,q में 1 को छोड़कर कोई दूसरा उभयनिष्ठ गुणनखण्ड नहीं हो अर्थात H.C.F(p,q)=1
अपरिमेय संख्या (Irrational Numbers):
कोई भी संख्या जो pq जहाँ p और q पूर्णाक हैं और q≠0, के रूप में नहीं लिखा जा सके, अपरिमेय संख्या कहलाती है।
NOTE: √2,√3 इत्यादि अपरिमेय संख्यायें हैं अर्थात √a (√PrimeNumbers) एक अपरिमेय संख्या है जहाँ a एक अभाज्य संख्या है।
√a = अपरिमेय संख्या, जहाँ a एक अभाज्य संख्या है।
√a = अपरिमेय संख्या सिद्ध करने के लिए विरोधोंक्ति विधि का प्रयोग किया जाता है।दशमलव प्रसार के आधार पर जांच
यदि कोई परिमेय संख्या (pq) ज्ञात है जहां p व q सहअभाज्य संख्या है तब हर अर्थात q के आधार पर परिमेय संख्या का दशमलव प्रसार सांत या असांत आवर्ती ज्ञात किया जा सकता है।
मान लीजिए x एक ऐसी परिमेय संख्या है जिसका दशमलव प्रसार सांत है। तब x, को pq के रूप में व्यक्त किया जा सकता है, जहाँ p और q सहअभाज्य हैं तथा q का अभाज्य गुणनखंड 2n5m के रूप का है, जहाँ, m व n कोई ऋणेतर पूर्णांक (पूर्ण संख्याएँ 0, 1, 2...) हैं।
मान लीजिए x=pq जहाँ p और q सहअभाज्य हैं, एक परिमेय संख्या ऐसी है कि q, 2n5m के रूप का है, जहाँ n और m ऋणेतर पूर्णांक हैं। तब x का दशमलव प्रसार सांत होता है।
मान लीजिए x =pq, जहाँ p और q सहअभाज्य हैं, एक परिमेय संख्या इस प्रकार है कि q का अभाज्य गुणनखंडन 2n5m के रूप का नहीं है, जहाँ n, m ऋणेतर पूर्णांक हैं, तब x का दशमलव प्रसार असांत आवर्ती होता है।
NOTE: q=2n या 5m या 2n5m रूप प्राप्त हो सकता है, जहां n, m पूर्ण संख्याएँ (n,m =0,1,2...) है।