बहुपद f(x)=x2−2x−8 का आलेख खींचिये |
माना y=x2−2x−8
निम्न सारणी x के विभिन्न मानो के लिए y अथवा f(x) के मान दर्शाती है |
अब हम बिंदुओं (−4,16),(−3,7),(−2,0),(−1,−5),(0,−8),(1,−9),(2,−8),(3,−5),(4,0),(5,7) और (6,16) को आलेख पेपर पर अंकित करते है तथा हलके हाथ से इन बिंदुओं से गुजरने वाला एक वक्र खींचते है | इस प्रकार प्राप्त वक्र बहुपद f(x)=x2−2x−8 के आलेख को निरूपित करता है | स्पष्ट है कि यह आलेख एक परवलय ( parabola ) के रूप में है | इस परवलय में बिंदु P परवलय का शीर्ष कहलाता है | P से गुजरती हुई उर्ध्व रेखा परवलय का अक्ष कहलाती है | परवलय उसके अक्ष के सापेक्ष सममित होता है इसलिए इसे सममितता की रेखा भी कहते है |
प्रेक्षण (observations ) : बहुपद f(x)=x2−2x−8 के आलेख से, हम निम्न जानकारी प्राप्त करते है |
(i) बहुपद f(x)=x2−2x−8 में x2 का गुणांक 1 है जो कि एक धनात्मक वास्तविक संख्या है इसलिए परवलय ऊपर की ओर खुलता है |
(ii) बहुपद f(x)=x2−2x−8=(x−4)(x+2) दो विभिन्न रेखित गुणनखण्डों (x−4) और (x−2) में विभक्त हो सकता है |
इसलिए परवलय x - अक्ष को दो विभिन्न बिंदुओं (4,0) और (−2,0) पर काटता है | इन बिंदुओं के x - निर्देशांक बहुपद f(x) के शुन्यंक है |
(iii) बहुपद f(x)=x2−2x−8 के 4 और -2 दो शून्यक है | इसलिए, परवलय x - अक्ष पर (4,0) और (−2,0) पर काटता है |
(iv) बहुपद x2−2x−8 को ax2+bx+c, से तुलना करने पर, हम पाते है कि a=1,b=−2 तथा c = -8 है | परवलय के शीर्ष के निर्देशांक (1,−9) अर्थात (−b2a,−D4a) है, जहाँ D=b2−4ac है |
(v) चूँकि D=b2−4ac=4+32=6>0 है | अतः परवलय x - अक्ष को दो भिन्न -2 बिंदुओं पर काटता है |
Similar Questions
त्रिकोणमितीय फलनों का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Sin x का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Cos x का प्रांत, परिसर तथा आलेख|Tan x का प्रांत, परिसर तथा आलेख|Cot x का प्रांत, परिसर तथा आलेख|Sec x का प्रांत, परिसर तथा आलेख|Cosec x का प्रांत, परिसर तथा आलेख|त्रिकोणमितीय फलनों का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Summary
View SolutionIf ∫x32x2(Inx)f(t)dt=x2−2x+5, then f(8)=
View Solutionत्रिकोणमितीय फलनों का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Sin X का प्रांत,परिसर तथा आलेख |कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न |सारांश
View Solutionत्रिकोणमितीय फलनों का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Cos X का प्रांत,परिसर तथा आलेख |कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न |सारांश
View SolutionSin X का प्रांत,परिसर तथा आलेख |Cos X का प्रांत,परिसर तथा आलेख |Tan X का प्रांत,परिसर तथा आलेख |कुछ महत्वपूर्ण परिणाम |Cot X का प्रांत,परिसर तथा आलेख |सारांश
View SolutionSin X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Cos X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Tan X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Cot X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Tan X तथा Cot X के मध्य तुलना |Sec X का प्रांत,परिसर तथा आलेख |कुछ महत्वपूर्ण परिणाम |Cosec X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |सारांश
View SolutionSin X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Cos X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Tan X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Cot X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |Sec X का प्रांत,परिसर तथा आलेख |Cosec X का प्रांत, परिसर तथा आलेख |कुछ महत्वपूर्ण परिणाम |त्रिकोणमितीय समीकरण |अभ्यास कार्य |सारांश
View Solutionबहुपद#!#बहुपद का वर्गीकरण
View Solution