एक कार एकसमान वेग 40 km/h से एक सीधी सड़क पर चल रही है | सड़क एक बड़ी दीवार तक जाती है जहाँ वह 90∘ पर मुद जाती है | जब कार दीवार से 20 km दूर है, एक मक्खी दीवार से कार की ओर उड़ना प्रारम्भ करती है | वह मक्खी कार से शीशे तक पँहुचती है और वह पलटकर पुनः दीवार की ओर चल पड़ती है | दीवार पर पँहुचकर मक्खी फिर पलट जाती है और कार की ओर चल पड़ती है | दीवार और कार के बिच वह तब तक पड़ती है जब तक कि कार दीवार तक पँहुच नहीं जाती | मक्खी की चाल पुरे रास्ते में एकसमान 100 km/h माने तथा पलटने के समय को नगण्य माने |
(a) मक्खी ने कुल कितनी दुरी तय की ?
(b) मक्खी ने कुल कितनी बार दीवार से कार और कार से दीवार की यात्रा की ?
(a) 20 km की दुरी तय करने में कार में लगा समय
=20km40km/h=12h.
मक्खी एकसमान चाल 100 km/h से उड़ती है | इसलिए मक्खी द्वारा तय की गई दुरी
=100kmh×12h=50km
(b) मान लिया कि मक्खी अपनी यात्रा के दौरान किसी समय दीवार पर है और इस समय कार दीवार से x दुरी पर है | मक्खी कार के शीशे तक t समय में पँहुचती है |
तब AB = (40 km/h) t तथा OB = (100 km/h ) t.
अतः x=AB+OB=(140kmh)t
या t=x140km/h
या OB=(100km/h)x140km/h=57x.
मक्खी के वापस दीवार तक पँहुचने में लगा समय
=5x/7100(km/h)=x140km/h.
इतनी देर में कार B से चलकर C तक पँहुचती है , तो
BC=(40km/h)×x(140km/h)=27x.
अतः मक्खी जब एक चक्कर पूरा कर दीवार तक पँहुचती है , तो कार की उससे दुरी
OC=OB−BC=57x−27x=37x.
अतः, किसी चक्कर के प्रारम्भ में यदि कार की दुरी दीवार से x हो, तो अगले चक्कर के प्रारम्भ में कार की दुरी दीवार से 37x होगी |
पहले चक्कर के प्रारम्भ में दीवार एवं कार की दुरी = 20 km
दूसरे चक्कर के प्रारम्भ में दीवार एवं कार की दुरी = 20km×37.
तीसरे चक्कर के प्रारम्भ में दीवार एवं कार की दुरी
=20km×(37)2
चौथे चक्कर के प्रारम्भ में दीवार एवं कार की दुरी
=20km×(37)3
इसी तरह n वे चक्कर के प्रारम्भ में दीवार एवं कार की दुरी
=20km×(37)n−1
ये चक्कर तब तक चलते रहेंगे जब तक कि यह दुरी शून्य न हो जाए | पर यह शून्य तभी होगा जब n अनंत हो जाए, अर्थात मक्खी दीवार से कार और कार से दीवार तक के अनंत चक्कर लगाएगी |
इस प्रश्न में हमने गणित का अधिक अभ्यास किया है | मक्खी का आकर, पलटने में लगनेवाला समय आदि अनेक ऐसी बाते है जो हमने पूरी तरह भुला दी है | इसीलिए हमे उत्तर के रूप में अनंत चक्कर मिला है |
Similar Questions
एक कार 6 घण्टे में 486 km तय करती है तो 4 घण्टे में कितनी करेगी?
View SolutionA train 180 metres long is running at a speed of 90 km/h. How long will it take to pass a post? एक 180 मी. लम्बी रेलगाड़ी 90 किमी. प्रति घंटा की गति से चल रही है। एक पोस्ट से गुजरने में वह कितना समय लेगी?
View SolutionA thief steals a car at 1.30 pm. and drives it off at 40 km/hr. The theft is discovered at 2 pm. and the owner sets off in another car at 50 km/hr. He will overtake the thief at. एक चोर दोपहर 1 : 30 बजे एक कार चुराता है और उसे 40 किमी/घंटा की गति से चलाकर ले जाता है। चोरी का पता दोपहर 2 बजे चल जाता है और कार मालिक एक दुसरी कार में 50 किमी/घंटा की गति पर चलाकर जाता है। वह चोर को कितने बजे पकड़ लेगा?
View Solutionजल-अपघटन पर, एक न्यूक्लिओसाइड देता है
View Solutionएक अभिक्रिया का ताप गुणांक 2 है। जब तापमान 30^@C से 90^@C तक बढ़ जाता है, तो अभिक्रिया की दर बढ़ जाती है -
View Solutionएक दीर्घ नली के माध्यम से जुड़ी हुई शुष्क अमोनिया (NH3) की पर एक साथ खोली जाती है, सर्वप्रथम श्वेत अमोनियम क्लोराइड की वलय निर्मित होगी:
View Solutionनिम्नलिखित में से कौनसा एक सहबहुलक है?
View Solution72 amu आण्विक द्रव्यमान वाला एक एल्केन ब्रोमीनीकरण पर केवल एक मोनोब्रोमीनीकृत उत्पाद देता है। वह एल्केन है
View Solution