क्लोरीन निर्माण की विधि का निम्न बिंदुओं के आधार पर वर्णन कीजिये-
(1) नेल्सन सेल का नामांकित चित्र, (2 ) सिद्धांत तथा (3) डीकन विधि|
Video Solution
Text Solution
क्लोरीन का निर्माण ब्राइन NaCl के विघुत-अपघटन द्वारा किया जाता हैं इसमें क्लोरीन उपजात के रूप में प्राप्त होती हैं| नेल्सन सेल- यह इस्पात की टंकी में बेलनाकार एस्बेस्टोस की तह लगी इस्पात की छिद्र युक्त नली लगाकर चित्र में दिखाए अनुसार बनाया जाता हैं| इस्पात की यह छिद्र युक्त नली में NaCl का विलयन भरकर इस्पात की टंकी में लटका देते हैं| इस विलयन में कार्बन की छड़ लगाकर उसे एनोड बनाया जाता हैं| विघुत प्रवाहित करने पर NaCl का विघुत -अपघटन हो जाता हैं| क्लोरीन एनोड पर मुक्त होकर बाहर निकल जाती हैं और सोडियम आयन एस्बेस्टोस की तह को पार कर कैथोड पर मुक्त होने के बाद टंकी में आने वाली भाप से क्रिया करके NaOH विलयन बनाता हैं, जो अलग निकाल दिया जाता हैं| NaCl प्रयुक्त होने वाले सभी विघुत-अपघटनी सेलों में अभिक्रिया अग्रानुसार होती हैं-
कैथोड पर, NaCl→Na++Cl−
Na++e−→Na
Na+Hg→Na−Hg (Hg युक्त सेलों में)
2Na+2H2O→2NaOH+H2
एनोड पर, Cl−−e−→Cl
Cl+Cl→Cl2↑
(2) डिकन विधि- क्लोरीन का उत्पादन अहले डिकन विधि द्वारा किया जाता था, जिसमे HCl अम्ल गैस को उत्प्रेरक क्लोराइड (CuCl2) की उपस्थिति में ऑक्सीजन के साथ 450∘ C पर गर्म किया जाता था|
4HCl+O2CuCl2−−−→450∘C2H2O+2Cl2
|
Similar Questions
समूह का निर्माण | रिक्ति विधि
View Solutionबड़ी आंत का नामांकित चित्र | आहारनाल की औतिकी | आहारनाल का चित्र | आहारनाल की अनुप्रस्थ काट
View Solutionकुलाम्ब का नियम#!#आवेशन की विधि पर आधारित प्रश्न
View Solutionएल्कोहल फिनोल तथा ईथर के निर्माण की विधि|Summary
View Solutionवर्षा-ऋतु में पर्वतीय प्राकृतिक सुषमा का वर्णन सुमित्रानंदन पंत की कविता के आधार पर कीजिए।
View Solutionप्रायोजना विधि का आधारभूत सिद्धांत
View Solutionकोलॉइड |कणों के आकार के आधार पर कोलोइड |मिसेल निर्माण या सहचारी कोलोइड |कोलोइड के निर्माण की विधि
View Solutionतरंगाग्र#!#हाइगन का तरंग सिद्धांत#!#हाइगन के तरंग सिद्धांत के आधार पर अपवर्तन की व्याख्या#!#हाइगन के तरंग सिद्धांत के आधार पर परावर्तन की व्याख्या
View Solution