Doubtnut Promotions Sticky

जैव विकास के लैमार्कवाद को संक्षिप्त में समझाइए।

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

जीव बैप्टिस्टेड डी लैमार्क प्रथम ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने विकास को विस्तारपूर्वक समझाया जिसे हम लैमार्कवाद के नाम से जानते है। अपने सिद्धांत का उल्लेख इन्होने अपनी पुस्तक फिलॉसफीक 'जुलाजिक' में किया। जिसे लैमार्किज्म अथवा उपार्जित लक्षणों की वंशागति के सिद्धांत के नाम से जानते है।
लैमार्क के इस वाद को संक्षिप्त में क्रमबद्ध ढंग से निम्न प्रकार से व्यक्त कर सकते है-
(i) परिवर्तित वातावरण के प्रभाव के परिणामस्वरूप जीवो में नयी आवश्यकताएँ पैदा होती है।
(ii) इन नयी आवश्यकताओं के कारण जीवो में नयी आदते आती है।
(iii) नयी आदतों के अनुसार शरीर के कुछ अंगो का उपयोग या उसका अनुप्रयोग होता है।
(iv) अंगो के उपयोग या अनुप्रयोग के फलस्वरूप जीव की शारीरिक रचनाओं में कुछ परिवर्तन होता है अर्थात नये उपार्जित लक्षण बनते है।
(v) इन उपार्जित लक्षणों की वंशागति होती है।
(vi) इन तरह उपार्जित लक्षणों की वंशागति के कारण नयी जातियाँ पैदा होती है।

|