Doubtnut Promotions Sticky

कोलाइडी विलयन बनाने की परिक्षेपण और संघनन विधियाँ क्या हैं ?

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

परिक्षेपण विधियाँ-इन विधियों में पदार्थ के बड़े-बड़े कणों को विभाजित करके कोलाइडी कणों के आकार में परिवर्तित किया जाता है। कोलाइडी चक्की द्वारा पेंट, टूथपेस्ट, छापे की स्याही, मरहम एवं कोलाइडी दवाइयाँ इस विधि द्वारा बनाई जाती है।
संघनन विधियाँ- इन विधियों में पदार्थ के सूक्ष्म कणों को समूहित (संघनन) करके कोलाइडी आकार के कण प्राप्त किये जाते हैं।
इन विधियों में सामान्यतया रासायनिक अभिक्रियाओं (अपचयन, ऑक्सीकरण, जलअपघटन आदि) द्वारा कोलाइडी विलयन का निर्माण किया जाता है। उदाहरण के लिए सल्फर सॉल Fe(OH)3 आदि।

|