ऊर्जा का संरक्षण क्या है ? स्प्रिंग में ऊर्जा रूपान्तरण को समझाइए।
वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
ऊर्जा का संरक्षण-ऊर्जा संरक्षण के अनुसार किसी विलगित निकाय की कुल ऊर्जा सदैव स्थिर रहती है। ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है, न ही उसे नष्ट किया जा सकता है, केवल ऊर्जा के स्वरूप में रूपान्तरण किया जा सकता है।
स्प्रिंग में ऊर्जा रूपान्तरण-हम एक स्प्रिंग लेंगे | इसके एक सिरे को दीवार से जोड़कर दूसरे सिरे पर m द्रव्यमान का एक गुटका जोड़ेंगे एवं निकाय को घर्षण रहित क्षैतिज धरातल पर रखेंगे।
अब हम स्प्रिंग को संपीडित करने के लिए गुटके को दीवार की तरफ v वेग देते हैं। इस स्थिति में गुटके की गतिज ऊर्जा 12mv2 होगी।
इस ऊर्जा से गुटका स्प्रिंग को x दूरी तक संपीडित कर देता है। यदि स्प्रिंग का नियतांक K है तो इस स्थिति में संपीडन से स्प्रिंग में 12Kx2 स्थितिज ऊर्जा उत्पन्न हो जायेगी। इस स्थितिज ऊर्जा के कारण स्प्रिंग पुन: अपनी साम्यावस्था प्राप्त करने के लिए गुटके को विपरीत दिशा में v वेग से गति देता है। इस कारण गुटके की गतिज ऊर्जा पुन: 12mv2 हो जाती है। गतिज ऊर्जा के कारण गुटका साम्यावस्था से आगे तक स्प्रिंग में फैलाव उत्पन्न कर देता है। इस दौरान भी गतिज ऊर्जा व स्थितिज ऊर्जा में रूपान्तरण उसी प्रकार होता है, जैसा कि स्प्रिंग के संपीडन के दौरान हुआ था। जब गुटका एक चक्कर पूरा कर पुनः साम्यावस्था की ओर आता है तो उसकी गतिज ऊर्जा उतनी ही होती है जितनी प्रारम्भ में थी।
इस पूरी प्रक्रिया में गतिज ऊर्जा व स्थितिज ऊर्जा का योग सदैव स्थिर रहता है, जिसे हम यांत्रिक ऊर्जा कहते हैं। यांत्रिक ऊर्जा संरक्षण नियम के अनुसार निकाय की यांत्रिक ऊर्जा संरक्षित रहती है। यदि निकाय की गतिज ऊर्जा बढ़ेगी तो स्थितिज ऊर्जा में कमी हो जाएगी एवं जब गतिज ऊर्जा कम होगी तो स्थिति ऊर्जा बढ़ जाएगी।
यदि स्थितिज ऊर्जा एवं गतिज ऊर्जा में परिवर्तन क्रमशः ΔEp व ΔEk हो तो
ΔEp=−ΔEk
या ΔEp+ΔEk=0

|
समान प्रश्न
ऊर्जा संरक्षण का नियम
View Solutionयान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाले उपकरण को क्या कहा जाता है?
View Solutionनिम्नलिखित में से कौन सा सेल विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित करता है?
View Solutionऊर्जा क्या है #!#ऊर्जा के विभिन्न रूप
View Solutionस्थितिज ऊर्जा#!#स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा#!#शक्ति
View Solutionयांत्रिक ऊर्जा का संरक्षण
View SolutionRevision|स्थितिज ऊर्जा वक्र तथा साम्यावस्था|ऊर्जा संरक्षण का नियम|यांत्रिक ऊर्जा का संरक्षण|OMR|Summary
View Solutionऊर्जा संरक्षण का नियम
View Solution