जैवविविधता का औषधीय तथा पर्यावरणीय महत्व पर लेख लिखिए।
Text Solution
(i) औषधीय महत्व (Medicinal Value) - प्राचीन काल से ही जड़ी -बूटियों का उपयोग अनेक प्रकार की बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है। एक अनुमान के अनुसार आज लगभग 40 प्रतिशत उपलब्ध ओषधियों को वनस्पतियों से प्राप्त किया जाता है।
पृथ्वी पर समय-समय पर कई असाध्य बीमारियाँ आई हैं जिनका इलाज जैवविविधता में ही तलाशा गया है। असाध्य मलेरिया ज्वर का इलाज़ यकायक ही सिनकोना पादप ही छाल में मिल गया। इसी प्रकार सदाबहार विनक्रिस्टीन (Vincristine) तथा विनब्लास्टिन (Vinblastine) पौधों का उपयोग असाध्य रक्त कैंसर (Leukemia ) के उपचार में होता है।
टैक्सस बकाटा नामक वृक्ष ही छाल का उपयोग कैंसर के इलाज में तथा सर्पगंधा (Rauvolfia serpentina ) का उपयोग उच्च रक्तचाप के इलाज में किया जाता है। आज विश्व में महामारी का रूप ले चुके एड्स (AIDS) का इलाज भी जैव विविधता से ही संभव होगा। तुलसी, ब्राह्मी , अश्वगंध , शतावरी , गिंगो, गिलोय आदि वनस्पतियों में एड्स रोधी गुण पाए गए हैं।
(ii) पर्यावरणीय महत्व (Environmental Value)-
(अ) खाद्य -श्रृंखला का संरक्षण - हम जानते हैं कि खाद्य -श्रृंखला में एक जाति दूसरी जाति का भक्षण करती है अर्थात प्रत्येक प्रजाति किसी दूसरी प्रजाति पर निर्भर रहती है। अतः किसी भी एक प्रजाति के विलुप्त होने से पूरी खाद्य-श्रृंखला के ख़त्म होने का खतरा रहता है। किन्तु जैवविविधता समृद्ध है तो उसमें विभिन्न खाद्य -श्रृंखलाएँ होंगी जिनसे खाद्य जाल (Food web) बनता है। किसी खाद्य -श्रृंखला में किसी एक प्रजाति के कम होने पर खाद्य जाल की अन्य प्रजाति उसकी कमी को पूरा कर खाद्य -श्रृंखला संरक्षण कर सकती है।
(बी) पोषक चक्र नियंत्रण -जैव विविधता पोषक चक्र गतिमान रखने में सहायक होती है। मिटटी की सूक्ष्मजीवी विविधता पौधों व जीवों के मृत भागों को विघटित कर पोषक तत्व पुनः पौधों को उपलब्ध कराने में सहायक होती है। इस प्रकार यह चक्र चलता रहता है।
(स ) पर्यावरण प्रदूषण का निस्तारण - जैवविविधता पर्यावरण प्रदूषण के निस्तारण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कुछ -वनस्पतियाँ प्रदूषकों का विघटन व अवशोषण करने का गुण रखती हैं। जैसे- सदाबहार(Catharanthus roseus) नामक पौधे में ट्राइनाइट्रोटोलुईन (Trinitrotoluene) जैसे घातक विस्फोटक को विघटित करने की क्षमता होती है। सूक्ष्म जीवों स्यूडोमोनास प्यूटिडा(Pseudomonas putida) , आर्थ्रोबेक्टर विस्कोसस (Arthrobacter viscosus) एवं साइट्रोबेक्टर (Citrobacter) प्रजातियों में औद्योगिक अपशिष्ट से भारी धातुओं को हटाने की क्षमता होती है। इसी प्रकार राइजोपस ओराइजी (Rhizopus Oryzae) कवक में यूरेनियम व थोरियम तथा पेनिसिलियम क्राइसोजीनम(Penicillium chrysogenum ) में रेडियम जैसे घातक तत्वों को हटाने की क्षमता होती है।
|
Similar Questions
निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए-
उच्चाकांक्षा
View Solutionनिम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए- लोकप्रिय
View SolutionpH तथा उसका महत्व
View Solutionओम का नियम तथा प्रतिरोध पर अच्छे प्रश्न
View Solutionपर्यावरणीय तथा वायुमंडलीय प्रदूषण
View Solutionभारत की खोज - युगों का दौर | लेख | विदेशो पर भारतीय कला का प्रभाव
View Solutionरिवीजन|राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर परिवहन एवं संचार के साधनों का महत्व#!#महत्वपूर्ण प्रश्न
View Solutionरिवीजन|राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का महत्व#!#परिवहन एवं संचार साधन का महत्व
View Solution