मनुष्य के मस्तिष्क का नामांकित चित्र बनाइए एवं इसके अग्र मस्तिष्क व मध्य मस्तिष्क की संरचना का वर्णन कीजिए।
वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
अग्र मस्तिष्क (Fore Brain)-अग्र मस्तिष्क प्रमस्तिष्क, थैलेमस तथा हाइपोथैलेमस से बना होता है। प्रमस्तिष्क पूरे मस्तिष्क के 80 से 85 प्रतिशत भाग का निर्माण करता है। प्रमस्तिष्क इच्छाशक्ति, ज्ञान, स्मृति, वाणी तथा चिन्तन का केन्द्रीय अनुलग्य-चित्रकी सहायता से दो भागों में विभाजित होता है, जिन्हें क्रमशः दायाँ व बायाँ प्रमस्तिष्क गोलार्ध (Cerebral hemisphere) कहते हैं। दोनों प्रमस्तिष्क गोलार्ध कार्पस केलोसम द्वारा जुड़े होते हैं।
प्रत्येक प्रमस्तिष्क गोलार्ध में धूसर द्रव्य पाया जाता है, जिसे कार्टेक्स (Cartex) कहते हैं। अन्दर की ओर पाया जाने वाले श्वेत द्रव्य को मध्यांश (Medulla) कहते हैं। धूसर द्रव्य में कई तन्त्रिकाएँ पाई जाती हैं। इनकी अधिकता के कारण ही इस द्रव्य का रंग धूसर दिखाई देता है।
प्रमस्तिष्क चारों ओर से थैलेमस से घिरा होता है। थैलेमस संवेदी व प्रेरक संकेतों का केन्द्र है। अग्रमस्तिष्क के डाइएनसीफेलॉन (Diencphanol) भाग पर हाइपोथैलेमस स्थित होता है। यह भाग भूख, प्यास, निद्रा, ताप, थकान, मनोभावनाओं की अभिव्यक्ति आदि का ज्ञान कराता है।
मध्य मस्तिष्क (Mid Brain)-यह छोटा और मस्तिष्क का संकुचित भाग है। यह चार पिण्डों से बना होता है, जो हाइपोथैलेमस तथा पश्च मस्तिष्क के मध्य पाया जाता है। इन चारों पिण्डों को संयुक्त रूप से कॉर्पोरा क्वाड्रीजेमीना कहते हैं। ऊपरी दो पिण्ड दृष्टि के लिए तथा निचले दो पिण्ड श्रवण से अर्थात् सुनने से सम्बन्धित हैं।

|
समान प्रश्न
नियंत्रण एवं समन्वय |मानव मस्तिष्क |डायन्सीफैलान |मध्य मस्तिष्क |प्रमस्तिष्क |पश्च मस्तिष्क |अनुमस्तिष्क |OMR
View Solutionबड़ी आंत का नामांकित चित्र | आहारनाल की औतिकी | आहारनाल का चित्र | आहारनाल की अनुप्रस्थ काट
View Solutionह्रदय की आतंरिक संरचना का चित्र सहित वर्णन
View Solutionक्रियात्मक विभव | संभावित उत्तेजक क्षमता | केंद्रीय तंत्रिका तंत्र परिचय | मस्तिष्क के भ्रूण विकास का तंत्र
View Solutionमानव मस्तिष्क | मानव मस्तिष्क के प्रकार | कपाल | ब्रेनबॉक्स | मेनिन्जेस के प्रकार | प्रमस्तिष्क मेरु द्रव कार्य | रक्त-मस्तिष्क अवरोध
View Solutionमानव मस्तिष्क | अग्रमस्तिष्क | मध्यमस्तिष्क | पश्च मस्तिष्क | मानव मस्तिष्क के प्रकार | प्रमस्तिष्क का भाग | फ्रंटल | टेम्पोरल | ओसिपिटल | पेराइटल
View Solutionमध्य मस्तिष्क | पश्च मस्तिष्क | सेरिबैलम | अनुमष्तिस्क का कार्य | पोंस | मेड्यूला ओब्लांगेटा
View Solutionमानव मस्तिष्क
View Solution