Doubtnut Promotions Sticky

ग्लूकोस के फिशर संरचना सूत्र के पक्ष में रासायनिक समीकरण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ग्लूकोस का संरचना सूत्र इस प्रकार है-
ग्लूकोस एक पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड है जिसके एक अणु में छह कार्बन परमाणु है अर्थात् ग्लूकोस एक ऐल्डोहेक्सोस है। ग्लूकोस के अणु में, पाँच हाइड्रॉक्सिल समूह (-OH) और एक ऐल्डिहाइड समूह (-CHO) है। अत: ग्लूकोस हाइड्रॉक्सिल समूह, कार्बोनिल समूह और ऐल्डिहाइड समूह के गुण प्रदर्शित करता है
1. हाइड्रॉक्सिल समूह की अभिक्रिया-ग्लूकोस CH3COCl से। अभिक्रिया करने पर ग्लूकोस पेन्टाऐसीटेट बनाता है, जिससे स्पष्ट होता है कि इसमें पाँच (-OH) समूह उपस्थित हैं।
ocr_image
2. ऐल्डिहाइड समूह की अभिक्रिया (अपचायक अभिक्रिया)ग्लूकोस में कार्बोनिल समूह ऐल्डिहाइड समूह है। इसकी पुष्टि निम्न क्रियाओं द्वारा होती है
(i) (i) ग्लूकोस फेहलिंग विलयन को अपचयित करके Cu2O का लाल अवक्षेप देता है।
ocr_image
(ii) ग्लूकोस HCN से क्रिया करके ग्लूकोस सायनोहाइड्रिन बनाता है।
ocr_image
(iii) ग्लूकोस टॉलेन अभिकर्मक को अपचयित कर रजत दर्पण देता है तथा स्वयं ग्लूकोनिक अम्ल में ऑक्सीकृत हो जाता है।
ocr_image
अत: उपर्युक्त गुणों में गुण (1) से स्पष्ट होता है कि यह पॉलिहाइड्रॉक्सी है तथा गुण (2) व (3) से स्पष्ट होता है कि यह ऐल्डिहाइड है अर्थात् ग्लूकोस पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड है।

|


Similar Questions