Doubtnut Promotions Sticky

हाल ही में NASA ने एक शक्ति उत्पादक सिस्टम का परीक्षण किया जिसमें एक छोटे सैटेलाइट को कई मील लम्बी चालक तार के माध्यम से अन्तरिक्ष शटल के साथ जोड़ा जाता है। व्याख्या करें कि कैसे ऐसा सिस्टम वैद्युत शक्ति उत्पन्न कर सकता है।

Text Solution
Verified by Experts

ज्यों-ज्यों शटल कक्षा में घूमती है, यह पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र से उच्च चाल से गुजरती है। क्षेत्र में घूमती एक लम्बी चालक तार, प्रेरित विद्युत वाहक बल उत्पन्न कर सकती है। हम जानते है कि विद्युत वाहक बल, तार की लम्बाई, शटल की चाल और चुम्बकीय क्षेत्र के ऊर्ध्वाधर घटक के गुणनफल से प्राप्त होता है। चाल और लम्बाई के इतने बड़े मानों द्वारा प्रेरित विद्युत वाहक बल, पर्याप्त वैद्युत शक्ति उपलब्ध करवाने के लिए काफी हो सकता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions