Doubtnut Promotions Sticky

VSEPR सिद्धान्त के आधार पर निम्नलिखित अणुओं की आकृतियाँ बताइए: (i) CIF3 (ii) BrF5 (iii) IF7

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

(i) CIF3 अणु की आकृतिः क्लोरिन परमाणु में सात संयोजी इलेक्ट्रॉन्स होते है और तीन इलेक्ट्रॉन्स का योग्दान तीन फ्लोरीन परमाणुओं द्वारा किया जाता है। केन्द्रीय Cl परमाणु के संयोजी कोश में इलेक्ट्रॉन युग्मों की कुल =7+32=5
साझित युग्मों की संख्या = 3
एकाकी युग्मों की संख्या = 2
अणु की आकृति = T- आकृति
ocr_image
(ii) BrF5 अणु की आकृतिः ब्रोमीन परमाणु में सात संयोजी इलेक्ट्रॉन्स होते है तथा पाँच इलेक्ट्रॉन्स का योगदान फ्लोरीन परमाणुओं द्वारा किया जाता है। केन्द्रीय परमाणु के संयोजी कोश में इलेक्ट्रॉन युग्मों की कुल =7+52=6
साझित युग्मों की संख्या = 5
एकांकी युग्मों की संख्या = 1
अणु की आकृति = वर्गाकार पिरामिडीय
ocr_image
(iii) IF7 अणु की आकृति आयोडीन परमाणु में सात संयोजी इलेक्ट्रॉन्स होते है तथा सात इलेक्ट्रॉन्स का योगदान सात फ्लोरीन परमाणुओं द्वारा किया जाता है। केन्द्रीय परमाणु के संयोजी कोश में इलेक्ट्रॉन युग्मों की कुल =7+72=7
साझित युग्मों की संख्या = 7
एकाकी युग्मों की संख्या = शून्य
अणु की आकृति = पंचभुजीय द्विपिरामिडीय
ocr_image

|


समान प्रश्न