कोशिका विभाजन के विषय में निम्नलिखित कथनों को पढ़ें और सही उत्तर का चुनाव करें।
(i) M प्रावस्था उस प्रावस्था को दर्शाती है, जिसमें वास्तविक कोशिका विभाजन होता है, जबकि I प्रावस्था दो क्रमिक M प्रावस्थाओं के मध्य की प्रावस्था है।
(ii) 24 घण्टों की मध्यमान समयावधि वाली मनुष्य की कोशिका के कोशिका चक्र में कोशिका विभाजन का समय लगभग 1 घंटा होता है।
(iii) M प्रावस्था, कोशिका चक्र की कुल अवधि के 95% से अधिक समय की होती है।
A
(i) और (ii)
B
(ii) और (iii)
C
(i) और (iii)
D
(i), (ii) और (iii)
Video Solution
Text Solution
The correct Answer is:A
एक कोशिका चक्र में मूल रूप से दो प्रावस्थाएँ, अवस्थाएँ या अवधियाँ होती हैं। इसमें एक लम्बी अविभाज्य वृद्धि करने वाली I-प्रावस्था और एक छोटी विभाजन करने वाली M-प्रावस्था होती है। प्रत्येक की उपअवस्थाएं होती हैं। M-प्रावस्था वास्तविक कोशिका विभाजन की अवधि होती है। मनुष्य कोशिका का औसत कोशिका चक्र समय 24 घण्टों का हो तो, M-प्रावस्था लगभग एक घण्टे (कुल समय का 5% से कम) की होगी। I-प्रावस्था, अंतरावस्था को दर्शाती है। यह कोशिका चक्र के कुल समय का 75 से 95% समय लेती है। अंतरावस्था पुनर्विभाजन के लिए सक्रिय होने से पूर्व किसी नई बनने वाली कोशिका और उसके केन्द्रक में होने वाले क्रमिक परिवर्तन हैं। अत: इसे अन्तर समसूत्रण भी कहते हैं।
|
Similar Questions
कोशिका विभाजन |कर्न प्लाज्म सिद्धांत |कोशिका विभाजन के प्रकार |समसूत्री विभाजन |OMR
View Solutionकोशिका विभाजन |कोशिका विभाजन के प्रकार - समसूत्री विभाजन |कोशिका चक्र |अंतरावस्था / वृद्धि अवस्था |OMR
View Solutionकोशिका विभाजन |कोशिका चक्र
View Solutionकोशिका चक्र |समसूत्री विभाजन |पूर्वावस्था |मध्यावस्था |पश्चावस्था |अंत्यावस्था |कोशिका द्रव्य विभाजन |कोशिका खाँच विधि |कोशिका प्लेट विधि |OMR
View Solutionसूत्री विभाजन#!#विभाजन प्रावस्था#!#प्रश्न
View Solutionकोशिका चक्र - Revision |कोशिका प्लेट विधि |कोशिका खाँच विधि |सूत्री कोशिका विभाजन का महत्व |अर्धसूत्री विभाजन |OMR
View Solutionकोशिका चक्र |अर्धसूत्री विभाजन |अर्धसूत्री विभाजन की मुख्य विशेषताएं |OMR
View SolutionQuiz 1|कोशिका क्या है?|कोशिका की खोज |सजीवों में कोशिका की संख्या एवं आकृति |Quiz 1|सारांश
View Solution