Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः सूक्ष्मतरंगें, ऊष्मीय तरंगें होती है जो ओवन में भोजन गरम करने के लिए प्रयुक्त होती हैं।
तर्कः ओवनों में, सूक्ष्मतरंगें पहले बर्तन को गर्म करती हैं तथा फिर अन्दर के भोजन को बर्तन से उसमें ऊर्जा के स्थानान्तरण द्वारा गर्म करती हैं।

A

अभिकथन औऱ तर्क दोनों सही है तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही है लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है |

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

The correct Answer is:D


सूक्ष्मतरंगें ऊष्मीय तरंगें नहीं होती हैं। सूक्ष्मतरंगों की आवृत्ति एवं ऊर्जा दृश्य प्रकाश से कम होती है तरंगदैर्घ्य इससे अधिक होती है। माइक्रोवेव ओवनों में, सूक्ष्मतरंगों की आवृत्ति को जल के अणुओं की अनुनादी आवृत्ति से मिलान कराने के लिए चुना जाता है, ताकि तरंग से ऊर्जा अणुओं की गतिज ऊर्जा में प्रभावी रूप से स्थानांतरित हो | यह किसी भोजन में निहित जल के ताप को बढ़ाती है |

|


समान प्रश्न