Doubtnut Promotions Sticky

हालाँकि CO2 तथा H2O दोनों त्रिपरमाणुक अणु हैं, परन्तु H2O की आकृति बंकित (bent) होती है जबकि CO2 की आकृति रैखिक होती है क्योंकि

A

C,H की तुलना में कम विद्युतऋाणात्मक है

B

C, H की तुलना में अधिक विद्युतऋणात्मक है

C

H2O में एकाकी युग्म O पर उपस्थित है, जबकि CO2 में O परमाणु पर है

D

एकाकी युग्म युक्त O परमाणु H2O में केन्द्रीय परमाणु है, जबकि CO2 में नहीं

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

The correct Answer is:D


CO2 में केन्द्रीय परमाणु C पर कोई एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म नहीं है तथा C परमाणु पर दो सिग्मा बन्धों की उपस्थिति के कारण sp संकरण होता है अतः CO2 की आकृति रेखीय होती है।
H2O में केन्द्रीय परमाणु O पर दो सिग्मा बन्धों के साथ दो एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित हैं। अतः इस पर sp3 संकरण होता है इसके अनुसार H2O की आकृति चतुष्फलकीय होनी चाहिए परन्तु एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्मों की उपस्थिति के कारण यह विकृत होकर बंकित (मुड़ी हुई) हो जाती है।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न