निम्न में से कौन-से दो बिन्दु वृद्धि के द्वियुग्मी लक्षण कहलाते
(i) मात्रा में वृद्धि
(ii) व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि
(iii) कोशिकीय संगठन
(iv) कोशिकीय विभेदन
(i) व (ii)
(i) व (iii)
(ii) व (iii)
(iii) व (iv)
The correct Answer is:A
जीव के शरीर भार में वृद्धि (कोशिका विभाजन द्वारा) और जीवों की संख्या में वृद्धि (प्रजनन द्वारा), वृद्धि के दो जुड़वां लक्षण माने जाते हैं। निर्जीव भी वृद्धि करते हैं और बहुत से सजीव प्रजनन करने योग्य नहीं होते हैं इसलिये, वृद्धि व प्रजनन को सजीवों का परिभाषित लक्षण नहीं माना जाता है। आद्य प्रोकेरीयोट्स से लेकर अति आधुनिक और जटिल यूकैरीयोट्स तक सभी जीव संवेदनशील और वातावरणीय कारकों के प्रति प्रतिक्रिया दर्शाने में समर्थ होते हैं। उच्च स्तरीय जन्तुओं में उद्दीपन संवेदी अंगों द्वारा संवेद ग्राहियों जैसे- आंख, कान, नाक आदि के माध्यम से ग्रहण होता है। पौधों में इस प्रकार के संवेदी अंग नहीं होते हैं। हालांकि वे बाह्य कारकों के लिये प्रतिक्रिया दर्शाते हैं, जैसे-प्रकाश, जल, ताप, प्रदूषण, अन्य जीव आदि। मानव में एक अन्य गुण, स्वचेतना (स्वयं के प्रति जागरुकता) होती है।
चेतना और उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया दर्शाना सजीवों के परिभाषित गुण कहे जाते हैं। हमारे शरीर में होने वाली समस्त रासायनिक क्रियाओं को उपापचय कहते हैं। निर्जीवों में उपापचय नहीं होता है। उपापचय की क्रियाएं एक कोशिका मुक्त स्वतंत्र-तंत्र में शरीर के बाहर दिखा कर समझाई जा सकती हैं। एक अलग उपापचय की क्रिया जो एक जीव के शरीर के बाहर एक परखनली में होती है, वह न तो सजीव है और न ही निर्जीव। कोशिकीय संरचना, सजीवों का एक परिभाषित गुण है, क्योंकि प्रत्येक जीव एक जटिल संरचना है जो एक या अधिक कोशिकाओं से बना होता है।
समान प्रश्न
निम्नलिखित में से कौन सा Ca, Ba, S, Se और Ar के लिए प्रथम आयनन एन्थैल्पी में वृद्धि के सही क्रम को प्रदर्शित करता है?
View Solutionताप में प्रत्येक 10^@C की वृद्धि पर अभिक्रिया की दर दोगुनी हो जाती है। 10^@C से 100^@C तक ताप में वृद्धि के परिणामस्वरूप दर में वृद्धि मूल दर की कितनी गुना है?
View Solutionकार्बन परिवार के तत्वों के गुणों में सामान्य प्रवृत्ति से पता चलता है कि परमाणु क्रमांक में वृद्धि के साथ
View Solutionताप में वृद्धि से भौतिक अधिशोषण कैसे प्रभावित होगा?
View Solutionनिम्नलिखित में से कौन सा पद वृद्धि बहुलक का एक उदाहरण है?
View Solutionएक अभिक्रिया के लिए, ताप में 10°C की वृद्धि करने __ पर साम्य कितनी तीव्रता से स्थापित होगा
View Solutionनिम्नलिखित में से कौन सा श्रृंखला वृद्धि बहुलक है?
View Solutionनिम्नलिखित में से किसके कारण एक दुर्बल अम्ल के आयनन प्रतिशत में वृद्धि होगी?
View Solution