मछली के श्वसन अंग का नाम तथा श्वसन विधि का वर्णन करे ।

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

मछली के श्वसन अंगों की रचना -
ocr_image
मछली में श्वसन विधि- प्रत्येक मछली में गिल्स दो समूहों में पाए जाते हैं। गिल्स के प्रत्येक समूह सिर के पार्श्व भाग में आँख के ठीक पीछे स्थित होते हैं। प्रत्येक समूह में कई गिल्स आगे से पीछे की ओर श्रृंखलाबद्ध तरीके से व्यवस्थित होते हैं। हर गिल एक चाटी थैली में स्थित होती है जिसे मिल कोष्ठ कहते हैं। गिल कोष्ठ एक ओर आहारनाल की ग्रसनी या फैरिक्स में खुलता है तथा दूसरी ओर शरीर के बाहर खुलता है। प्रत्येक गिल कोष्ठक में कई गिल पटलिकाएँ होती हैं।
मछलियों में जल की धारा मुख से आहारनाल के फैरिंक्स में पहुंचता है। यहाँ जल की धारा में स्थित भोजन तो फैरिंक्स से ग्रासनली में चला जाता है, परंतु जल गिल कोष्ठों में तथा फिर शरीर के बाहर चला जाता है। इस प्रकार, गिल्स लगातार जल के सम्पर्क में रहते हैं जिससे दाल में घुले ऑक्सीजन गिल्स की रक्त वाहिनियों में स्थित रक्त में चला जाता है तथा रक्त का कार्बन डाइऑक्साइड जल में चला जाता है। इस प्रकार, श्वसन गैसों (ऑक्सीजन तथा कार्बन-डाइऑक्साइड) का आदान-प्रदान रक्त और जल के बीच विसरण के द्वारा होता रहता है।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न