मेण्डल की सफलता के क्या कारण थे ?
वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
वंशागति के नियमों को परिभाषित करने में मेंडल को मिली सफलता के पीछे मुख्यतः तीन कारण थे -
(i )उसने एक अच्छी सामग्री का चुनाव किया- मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए मटर को चुना। मटर का जीवन-चक्र छोटा होता है। इसमें स्वपरागित होने वाली द्विलिंगी फूल होते हैं, जिनका दलपुंज (पंखुड़ियाँ) बन्द होता है, जिसके कारण परागण को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। मटर के पौधों को उगाना आसान है और इसके ऐसे शुद्ध वंशक्रम के बड़ी संख्या में पौधे उपलब्ध थे, जिनमें विपरीत लक्षणों के अनेक जोड़े थे।
(ii) उसका लक्षण चयन ठीक था— मेंडल ने अपने प्रयोगों में मटर के पौधों के उन सात जोड़ी विपरीत लक्षणों को बताया, जिसे प्रयोगों में देखा। ये लक्षण इस प्रकार थे
(iii) मेंडल कमाल की तकनीक मेंडल की प्रयोग करने वाली तकनीक कमाल की उत्कृष्ट थी जो इस प्रकार से थी -
(क) उसने विपरीत लक्षणों से युक्त शुद्ध वंशक्रम के समयुग्मनजी पौधों में प्रसंकरण कराया।
(ख) उसने पुंकेसरों को तोड़कर बाहर निकाल दिया, ताकि फूलों में स्वपरागण की क्रिया को रोका जा सके।
(ग) मेंडल ने मादा फूलों पर पराग छिड़क कर उन्हें एक थैली के अन्दर कस कर बाँध दिया, ताकि और आगे परागण न हो सके।
(घ) मेंडल ने बीजों को सुरक्षित रूप में नाम लिख-लिख कर अलग-अलग शीशियों में रखा था।
(ङ) उसने बीजों के विभिन्न लक्षणों को सूचीबद्ध करके वर्गीकृत किया और अन्य पादप लक्षणों के पौधे उत्पन्न किये तथा विभिन्न लक्षणों को नोट किया।
(च) उसने एक ही समय में एक ही लक्षण पर कार्य किया।
(छ) मेंडल ने प्रयोगों द्वारा प्राप्त परिणामों का सांख्यिकी के आधार पर विश्लेषण किया।
(ज) उसने व्युत्क्रम प्रसंकरण प्रयोग किए, ताकि परिणामों की पुष्टि हो सके।
(झ) उसने प्रत्येक वर्ष के आँकड़े अलग-अलग रखे।
|
टॉपर्स ने हल किए ये सवाल
- आनुवंशिकता तथा जैव विकास BOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - आनुवंशिकता तथा जैव विकास EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )
40 Videos
- उत्सर्जन BOOK - KIRAN PUBLICATIONCHAPTER - उत्सर्जन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
11 Videos
समान प्रश्न
जीन क्या है एवं यह कहाँ पाया जाता है ? इसकी रासायनिक प्रकृति क्या है ?
View Solutionउत्सर्जन इकाइयाँ क्या हैं ? केशिकागुच्छ/ग्लोमेकलस क्या है और उत्सर्जन में उसकी क्या भूमिका है?
View Solutionइंग्लैंड की महारानी के हिंदुस्तान आगमन पर अखबार क्या-क्या छाप रहे थे और रानी के आने के दिन वे चुप क्यों रह गए?
View Solutionमेण्डल के नियम
View Solutionआर्यभट्ट सीरीज|मेण्डल के नियम
View Solutionकुमार गंधर्व के अनुसार लता मंगेशकर के संगीत की लोकप्रियता | का क्या कारण है ?
View Solution;जानें मेण्डल के बारे में
View Solutionमेण्डल के नियम#!#भाग-1
View Solutionमेण्डल के नियम#!#भाग-2
View Solutionमेण्डल के नियम#!#भाग- 3
View Solutionमेण्डल के नियम#!#भाग- 4
View Solution........के लवण के कारण जल की कठोरता होती है।
View Solutionजानें कौन थे मेण्डल
View Solutionमेण्डल के नियम#!#भाग-2
View Solutionमेण्डल के नियम
View Solutionजानें कौन थे मेण्डल
View Solution