समांग और विषमांग मिश्रण से आप क्या समझते हैं ? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दें।

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

समांग मिश्रण इसका संघटन सम्पूर्ण मिश्रण में एक रूप रहता है। इसके अवयवों के बीच कोई सुस्पष्ट विभाजक सीमायें नहीं होती हैं।
उदाहरण— जल में चीनी का विलयन एक मिश्रण है। यह समांग होता है। इस विलयन के किसी भी भाग में चीनी और जल का अनुपात एक समान रहता है। इसमें चीनी और जल के कण पृथक-पृथक नहीं दिखायी देते हैं।
विषमांग मिश्रण – इसका संघटन सम्पूर्ण मिश्रण के अन्तर्गत एकरूप नहीं रहता है। इस मिश्रण के विभिन्न अवयवों के मध्य सुस्पष्ट विभाजक सीमायें होती हैं।
उदाहरण— बालू और साधारण नमक का मिश्रण विषमांग होता है। इस मिश्रण के विभिन्न भागों में इसके अवयवों का अनुपात भिन्न-भिन्न होता है। एक आवर्धक काँच से देखने पर बालू और नमक के कण अलग-अलग तथा स्पष्ट दिखते हैं।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न