वास्तविक विलयन क्या है ? इसका उदाहरण दें।

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

वास्तविक विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांग मिश्रण (homogeneous mixture) है। इसमें घुले हुए कणों का आण्विक आकार 108 सेमी० होता है। इसके कण परिक्षेपण माध्यम के साथ इस प्रकार घुल-मिल जाते हैं कि दोनों में विभेद करना कठिन हो जाता है। वास्तविक विलयन सबसे अधिक स्थायी और पारदर्शक होता है। इसके परिक्षेपित कण छन्ना पत्र के आर-पार आसानी से आ-जा सकते हैं। वास्तविक विलयन के परिक्षेपित कण अति सूक्ष्मदर्शी (ultramicroscope) द्वारा भी नहीं देखे जा सकते हैं। उदाहरण, जल में चीनी अथवा नमक का विलयन।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न