भौतिक गुणधर्मों के अनुसार पदार्थों का वर्गीकरण कैसे किया जाता है?

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

भौतिक गुणधर्मों के अनुसार पदार्थों को तीन वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है-
1. ठोस - ठोस पूर्णतः असंपीडय, निश्चित आकार तथा आयतन के होते हैं, जैसे पत्थर, लकड़ी, लोहा, बर्फ, नमक, चीनी आदि।
2. द्रव - द्रव अपेक्षाकृत असंपीडय तरल होते हैं। इनका आयतन निश्चित होता है परंतु आकार अनिश्चित होता है, जैसे जल, किरोसिन, स्पिरिट, पेट्रोल, दूध आदि।
3. गैस - गैस एक अत्यधिक संपीडय तरल है। इसका आयतन व आकार अनिश्चित होता है। अर्थात् दी गई मात्रा की गैस किसी भी आकार व आकृति के पात्र में भर जाएगी, जैसे ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प, मीथेन आदि।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न