केप्लर के गति के तीन नियम कौन-से हैं?

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

केप्लर की गति के तीन नियम निम्नलिखित हैं-
(1) प्रत्येक ग्रह की कक्षा से एक दीर्घवृत्त होती है और सूर्य इस दीर्घवृत्त के एक फोकस पर होता है। जैसा कि चित्र में सूर्य की स्थिति को O से दर्शाया गया है।
(2) सूर्य तथा ग्रह को मिलाने वाली रेखा समान समय में समान क्षेत्रफल तय करती है। इस प्रकार यदि A से B तक गति करने में लगा समय C से D तक गति करने में लगे समय के बराबर हो तो क्षेत्रफल OAB तथा क्षेत्रफल OCD बराबर होंगे।
(3) सूर्य से किसी भी ग्रह की औसत दूरी (r) का घन उस ग्रह के परिक्रमण काल T के वर्ग के समानुपाती होता है। अथवा r3/T2= स्थिरांक यह जानना बहुत महत्त्वपूर्ण है कि ग्रहों की गति की व्याख्या करने के लिए केप्लर कोई सिद्धांत प्रस्तुत नहीं कर सके। न्यूटन ने ही यह दिखाया कि ग्रहों की गति का कारण गुरुत्वाकर्षण का वह बल है जो सूर्य उन पर लगाता है।
ocr_image

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न