ध्वनि के परावर्तन से आप क्या समझते है। ध्वनि परावर्तन का उपयोग समुद्र की गहराई को मापने में कैसे किया जाता है?

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

ध्वनि का किसी सतह से टकराकर दिशा बदलना ध्वनि परावर्तन कहलाता है, जैसे जब किसी कुएँ के मुँह पर कोई ध्वनि उत्पन्न की जाती है तो उत्पन्न मूल ध्वनि की तरंगे कुएँ के अंदर जाती है और वे कुछ समय बाद पानी के तल से परावर्तित होकर फिर ऊपर कुएँ के मुँह तक आ जाती है और मूल ध्वनि की भांति प्रतिध्वनि के रूप में दोबारा सुनाई पड़ती है।
ध्वनि परावर्तन से समुद्र की गहराई मापना-समुद्र की गहराई .थाईमापी. नामक यंत्र द्वारा ज्ञात की जाती है। इस यंत्र द्वारा पहले जलयान से ध्वनि संकेत समुद्र की तह तक भेजा जाता है। यह संकेत समुद्र की तली से परावर्तन के बाद इसी यंत्र में लौट आता है। इस प्रकार जलयान से सतह पर पहुँचने और परावर्तित होकर वापस आने में लगे समय को माप लेते है। समुद्र के पानी में ध्वनि की गति से समुद्र की गहराई ज्ञात कर ली जाती है। अब समय तथा समुद्र के पानी में ध्वनि की गति के ज्ञान से समुद्र की गहराई की गणना कर ली जाती है।
समुद्र की गहराई = ध्वनि की समुद्र के पानी में चाल ि 2
ocr_image

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न