कोशिका के तीन प्रमुख कार्यक्षेत्र कौन-से हैं?

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

कोशिका के मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र प्लैज्मा झिल्ली, कोशिका-द्रव्य और केंद्रक हैं जिनके कार्य निम्नलिखित प्रकार से हैं
1. प्लैज्मा झिल्ली - यह हर कोशिका का बाहरी आवरण होता है। यह वसा व प्रोटीन की बनी होती है। यह कोशिका को सुरक्षा एवम् कोशिका के बाहर और भीतर आण्विक गतिविधि को नियंत्रित करती है।
2. कोशिका द्रव्य- यह केंद्रक के अतिरिक्त कोशिका का शेष भाग है। इसमें विभिन्न कोशिकांग गॉल्जीकाय, तारककाय, माइटोकॉन्ड्रिया, अंतः प्रद्रव्यी जालिका, राइबोसोम, लाइसोसोम तथा हरित लचक होते हैं जिनके विभिन्न कार्य होते हैं।
3. केंद्रक यह कोशिका की प्रमुख गोलाकार व अण्डाकार संरचना है। यह कोशिका की सभी गतिविधियों पर नियंत्रण करता है। केंद्रक में केंद्रक रस, केंद्रिका और गुणसूत्र पाए जाते हैं। केंद्रक, केंद्रक झिल्ली से घिरा होता है।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न