सामान्यतः प्राकृतिक गैस कहाँ पाई जाती है? इसको साफ-सुथरा इंधन क्यों कहते हैं?

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

सामान्यतः प्राकृतिक गैस पेट्रोलियम के कुओं में पेट्रोलियम के साथ पाई जाती है। कहीं-कहीं पृथ्वी के नीचे केवल प्राकृतिक गैस के भंडार मिले हैं। हाल ही में त्रिपुरा, जैसलमेर, मुंबई के अपतट तथा कृष्णा वगोदावरी के डेल्टा में प्राकृतिक गैस के नए स्रोतों की खोज हुई है। प्राकृतिक गैस को उच्च दाब पर संपीडित कर भंडारित किया जाता है और CNG (संपीडित प्राकृतिक गैस) के रूप में ट्रांसपोर्ट वाहनों में आदर्श ईंधन के रूप में प्रयुक्त होती है। प्राकृतिक गैस को साफ-सुथरा ईंधन इसलिए कहा जाता
(1) इसका भंडारण सहज है।
(2) इसका ज्वलनांक कम है इसलिए यह गैस आसानी से जलती है।
(3) प्राकृतिक गैस के जलने पर कोई हानिकारक एवं विषैली गैस उत्पन्न नहीं होती।
(4) प्राकृतिक गैस के जलने पर कोई धुआँ उत्पन्न नहीं होता जिससे वायु प्रदूषण नहीं होता।
(5) इस गैस के जलने के पश्चात् अवशेष, जैसे राख आदि शेष नहीं बचते।
(6) इस गैस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में कोई कठिनाई नहीं होती।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न