सजातीय सीरीज की परिभाषा दें। इसके प्रमुख गुण बताएँ। ऐसी सजातीय सीरीज का नाम बताएँ जो निम्नलिखित सामान्य सूत्रों द्वारा प्रदर्शित होती है-
(i) CnH2n2 (ii) CnH2n+2
(iii) CnH2n, (iv) CnH2n+1OH
प्रत्येक सीरीज के प्रथम सदस्य का संरचनात्मक सूत्र लिखिए।

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

सजातीय सीरीज कार्बनिक यौगिकों को एक ही क्रियात्मक समूह वाले, रासायनिक दृष्टि के समान तथा एक ही सामान्य सूत्र से निरूपित किए जा सकने वाले यौगिकों के समूहों में बाँटा जा सकता है। ऐसे प्रत्येक समूह को सजातीय सीरीज कहते हैं। इस श्रेणी में रखे गए निकटतम दो सदस्यों को आण्विक सूत्रों में (CH2) ग्रुप का अंतर होता है। एक सजातीय श्रेणी के प्रत्येक सदस्य को सजात कहते हैं।
सजातीय सीरीज के प्रमुख गुण-
1. सजातीय सीरीज के सभी सदस्यों को एक सामान्य सूत्र द्वारा दर्शाया जा सकता है।
2. दो संलग्न सदस्यों में । कार्बन परमाणु तथा 2 हाइड्रोजन परमाणुओं का अंतर होता है।
3. सजातीय सीरीज के सभी सदस्यों के रासायनिक गुण एक समान होते हैं।
4. सजातीय सीरीज के सभी सदस्यों के भौतिक गुणों में थोड़ा-सा अंतर होता है।
5. दो संलग्न सदस्यों के आण्विक द्रव्यमान में अंतर 14a.m.u. होता है।
ocr_image

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न