विराम और गति सापेक्ष पद हैं। कैसे?

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

विराम और गति सापेक्ष पद हैं क्योंकि कोई एक पिण्ड दूसरे पिण्ड की तुलना में स्थान बदलकर गतिमान कहलाता है तो किसी तीसरे पिण्ड की अपेक्षा वह विराम में रहता है।
उदाहरणाथ, (i) पृथ्वी पर का एक पेड़ किसी कएँ की तुलना में विराम की स्थिति में माना जाता है किन्तु सूर्य की तुलना में समूची पृथ्वी, पेड़ और कुआँ सहित गतिमान है, क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती भी है और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा भी लगाती है।
(ii) चलती ट्रेन का प्रत्येक मुसाफिर पटरी के बगल के किसी पेड़, गाँव, खम्बा की तुलना में गतिमान है, किन्तु एक यात्री सामने बैठे हुए यात्री की तुलना में विराम की स्थिति में है तभी तो वह एक ही कागज पर रखे भोजन को साथ-साथ खा सकता है।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न