समुद्र की गहराई का पता लगाने में सोनार किस प्रकार सहायक है? अथवा, जल में डूबी हई पनडुब्बी या समुद्री जहाज का पता सोनार की सहायता से कैसे लगाते हैं ?

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

सोनार पद्धति में पराश्रव्य तरंगों का उपयोग किया जाता है। एक समुद्री जहाज पर स्थापित ट्रांसमीटर से पराश्रव्य ध्वनि के शक्तिशाली स्पंद अर्थात् सिग्नल निश्चित अंतराल पर प्रेषित किए जाते हैं। जब ये सिग्नल समुद्र तल से टकराते हैं तो वहाँ से टकराकर परावर्तित हो जाते हैं। यह परावर्तित ध्वनि अर्थात् प्रतिध्वनि समुद्री जहाज पर स्थिति रिसीवर द्वारा ग्रहण कर ली जाती है। पराश्रव्य सिग्नलों के प्रेषित करने तथा ग्रहण किए जाने के मध्य समय को ज्ञात कर समुद्र की गहराई ज्ञात की जाती है। यदि पराश्रव्य तरंगें प्रेषित करने तथा ग्रहण किए जाने के मध्य समय t सेकंड (s) हो तो तरंगों को समुद्र तल तक पहुँचने में लगा समय t/2 सेकंड (s) होगा। इस समय t/2s को पराश्रव्य तरंगों के वेग से गुणा करके समुद्र की गहराई ज्ञात की जा सकती है। इस प्रकार समुद्र की गहराई =ν×t/2 जहाँ ν पराश्रव्य तरंगों का वेग है। जल में डूबी हुई पनडुब्बी या समुद्री जहाज की गहराई का पता लगाने के लिए भी यही विधि अपनाई जाती है।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न