Doubtnut Promotions Sticky

अर्धसूत्री विभाजन-I की कौन-सी अवस्था के दौरान सूत्रयुग्मन होता है।

A

स्थूलपट्ट

B

युग्मपट्ट

C

द्विपट्ट

D

तनुपट्ट

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

The correct Answer is:B


अर्द्धसूत्री विभाजन-I की पूर्वावस्था-I की युग्मपट्ट (Zygotene) उप-अवस्था में सूत्रयुग्मन (Synapsis) होता है। इस प्रावस्था में समजात गुणसूत्र एक-दूसरे के समीप आकर जोड़े बना लेते हैं। दो समजात गुणसूत्रों के साथ आकर जोड़े बनाने को सूत्रयुग्मन (Synapsis) कहते हैं।
इस क्रिया में एक विशेष रचना भी बनती हैं, जिसे सायनेप्टोनिमल सम्मिश्र (Synaptonement Complex-SC) कहते हैं। सायनेप्टोनिमल सम्मिश्र प्रोटीन से बना एक ढाँचा (Framework) है, जिसमें एक केन्द्रीय भाग तथा दो पाश्र्वीय भुजाएँ (Lateral element) होती हैं।
इस सम्मिश्र के कारण दो युगली गुणसूत्र परस्पर संयुक्त नहीं हो पाते और इनके बीच लगभग 0.15-0.2 μm की दूरी बनी रहती है। सायनेप्टोनिमल सम्मिश्र की खोज मॉसेस (Moses, 1956) ने की। इसको बनाने में यूबीक्विटिन (Ubiquitin) नामक प्रोटीन विशेष रूप से भाग लेता है। गुणसूत्रों के इन जोड़ों को युगली गुणसूत्र (Bivalent chromosomes) कहते हैं। इसके बाद गुणसूत्र कुछ मोटे और कुछ छोटे हो जाते हैं।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न