आशय स्पष्ट कीजिए
शेख अयाज के पिता बोले 'नहीं, यह बात नहीं है। मैंने एक घरवाले को बेघर कर दिया है। उस बेघर को कएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ।' इन पंक्तियों में छिपी हुई उनकी भावना को स्पष्ट कीजिए।
Text Solution
आशय-प्रस्तुत पंक्तियों में लेखक सिंधी भाषा के महाकवि शेख अयाज की आत्मकथा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कह रहे हैं। शेख अयाज के पिता बहुत दयालु किस्म के व्यक्ति थे। वह जीव-जन्तुओं पर रहम करने वाले दयालु व्यक्ति थे। एक बार वे कुएँ से स्नान कर घर आए। उनकी बाँह पर एक चींटा रेंग रहा था। वे खाना छोड़कर उसे कुएँ पर छोड़ने के लिए चले गये। इससे उनकी जीव-जन्तुओं के प्रति दयालुता की भावना का पता चलता है।
|