दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लघु कथा लिखिए-(100 से 120 शब्दों में)
संकेत-बिन्दु :
एक राजा था। उसके द्वारा .......... पालना। राजा को .......... सहन करना। बन्दर प्रायः ....... पहुँचाना, परन्तु राजा ....... शिकायत करना। जब राजा का सोना ......... हवा करना। एक रात ........... मक्खी का बैठना मूर्ख बन्दर को गुस्सा आना, उसके द्वारा नाक....... .. बार करना। चोर द्वारा राजा की जान बचाना। चोर द्वारा राजा ........... घटना सुनना। राजा ने .......... धन्यवाद देना तथा अपना पहरेदार ......... करना।

Text Solution
Verified by Experts

एक राजा था। उसने एक बन्दर पाल रखा था। राजा को अपने बन्दर से बहुत प्रेम था, इसलिए वह उसकी सारी शरारतें सहन कर लेता था। बन्दर प्राय: दूसरों को भी नुकसान पहुँचाता था, परन्तु राजा के प्रिय बन्दर की शिकायत कौन करे? जब राजा सोता था वह बन्दर उसे पंखे से हवा करता था। एक रात बन्दर पंखे से हवा कर रहा था। सोते हुए राजा की नाक पर बार-बार एक मक्खी बैठ जाती थी। मूर्ख बन्दर को गुस्सा आया और उसके नाक पर बैठी मक्खी को मारने के लिए तलवार उठा ली। इससे पहले कि बन्दर तलवार से वार करता, वहीं छिपे एक चोर ने उसे डाँट कर भगा दिया। शोर से राजा की आँख खुल गई। चोर ने उसे पूरी घटना सुनाई। राजा ने चोर को प्राण बचाने के लिए धन्यवाद दिया व अपना पहरेदार नियुक्त कर दिया।
शिक्षा-मूर्ख मित्र से बुद्धिमान शत्रु कहीं अच्छा है|

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions


Knowledge Check

  • राजा-रंक

    Aराजा का रंक-अव्ययीभाव
    Bराजा और रंक-द्वंद्व समास
    Cराजा तथा रंक-अव्ययीभाव समास
    Dराजा अथवा रंक-कर्मधारय समास।