सिद्ध कीजिए कि किसी चतुर्भुज की क्रमिक भुजाओं के मध्य बिंदुओं को मिलाने पर एक समांतर चतुर्भुज बनता है।

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

ज्ञात है: चतुर्भुज ABCD में E,F,G तथा H भुजाओं AB,BC,CD तथा DA के मध्य बिंदु है।
सिद्ध करना है: EFGH एक समान्तर चतुर्भुज है।
रचना: AC खींचा।
उपपत्‍ति: ΔABC में E तथा F भुजा AB तथा BC के मध्य बिंदु है।
EFAC…………1
तथा EF=12AC…………..2
[ Δ की दो भुजाओं के मध्य बिंदुओं को मिलाने वाला रेखाखण्ड तीसरी भुजा के समांतर तथा उसका आधा होता है।]
इसी प्रकार ΔACD में
HG=12AC…………..3
तथा HGAC…………4
समीकरण 1,2,3 तथा 4 से
EF=HG
और EFHG…..5
EFGH एक समांतर चतुर्भुज है। (सम्मुख भुजाओं के युग्म समांतर तथा समान हैं।)
यही सिद्ध करना था।
ocr_image

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न