Doubtnut Promotions Sticky

क्वाण्टम संख्याओं के आधार पर यह सिद्ध कीजिए कि आवर्त सारणी के छठे आवर्त में 32 तत्व होने चाहिए।

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

छठा आवर्त छठे कोश के अनुरूप होता है, अर्थात n = 6 तथा l = 0, 1, 2, 3,.... अतः 6s, 6p, 6d तथा 6f उपकोश इलेक्ट्रॉनों के लिए उपलब्ध है, परन्तु ऑफ़बाऊ के नियमानुसार 6d तथा 6f उपकोशों की ऊर्जा 7s उपकोशों की तुलना में अधिक होती है। इसलिये यह कोश 7s उपकोश के भरने तक नहीं भरती है। इसी प्रकार 5d तथा 4f उपकोश की ऊर्जाएँ 6p-उपकोश से कम होती है। अतः छठे आवर्त में इलेक्ट्रॉन केवल 6s, 4f, 5d तथा 6p उपकोशों में भरते है। इन उपकोशों में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 2+14+6+10=32 है। क्योकि आवर्त तत्वों की संख्या कोशो में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या के अनुरूप होती है, इसलिये छठे आवर्त में 32 तत्व है।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न