वर्गीकरण का क्या महत्त्व है?

वीडियो समाधान
लिखित उत्तर
Verified by Experts

जीवों का वर्गीकरण अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। यह निम्न बातों से यह स्पष्ट हो जाता है
(i) वर्गीकरण जीवों की विस्तृत विविधता को सरल बनाता है।
(ii) वर्गीकरण से एक दृष्टि में सभी जीवों की एक झलक हमारे सामने आ जाती है।
(iii) वर्गीकरण विभिन्न जीवों तथा जीवों के वर्गों के मध्य परस्पर संबंधों को समझने में सहायक है।
(iv) दूसरे जैविक-विज्ञानों के विकास के लिए भी वर्गीकरण एक आधार का काम करता है। उदाहरण—जीव-भूगोल-विज्ञान अर्थात् पौधों व प्राणियों का भौगोलिक वितरण पूर्णत: वर्गीकरण से उपलब्ध सूचनाओं पर आश्रित है। इसी प्रकार पारिस्थितिक विज्ञान तथा व्यावहारिक विज्ञान की उन्नति व विकास जीवों की ठीक-ठीक पहचान और उनके वर्गीकरण के बिना असंभव है।
(v) अनुप्रयुक्त जीव विज्ञान के विभिन्न क्षेत्र भी नाशी जीवों, रोगाणुओं, रोग-वाहकों तथा पारितंत्र के घटकों की ठीक-ठीक पहचान तथा वर्गीकरण पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं। कृषि, जन-स्वास्थ्य तथा पर्यावरणीय जीव विज्ञान कुछ ऐसे ही अनुप्रयुक्त जीव विज्ञान के क्षेत्र हैं।
इस प्रकार वर्गीकरण जीव विज्ञान के अन्य विषयों में से अधिकतर के ज्ञान के विकास में बहुत अधिक सीमा तक योगदान करता है।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न