वर्गीकरण की द्वि-जगतीय प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ क्या है ? बैक्टीरिया और कवक (पंजाई) को पौधों के साथ क्यों वर्गीकृत किया गया है ?

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

केरोलस लिन्नयस ने 1758 में जीवों को पौधे और प्राणियों में स्पष्ट अंतर के आधार पर दो समूहों में बाँटा–(i) वनस्पति जगत तथा (ii) प्राणी जगत।
यही वर्गीकरण की द्वि-जगतीय प्रणाली कहलाती है।
इस प्रणाली में ऐसे जीवों को वनस्पति जगत में वर्गीकृत किया गया जो
(i) अचल हैं अर्थात् गति नहीं कर सकते।
(ii) जीवन भर निरंतर बढ़ते रहते हैं।
(iii) सौर ऊर्जा की उपस्थिति में अपना भोजन स्वयं निर्माण कर सकते हैं अर्थात् स्वपोषी हैं।
(iv) जिनकी कोशिकाओं में कोशिकाभित्ति तथा क्लोरोफिल पाया जाता है। वनस्पति जगत को क्रिप्टोमेमी तथा फैनेरोगेमी दो उपजगतों में बाँटा गया है।
इसी प्रकार ऐसे जीवों को प्राणी जगत में वर्गीकृत किया गया जो
(i) गतिशील हैं अर्थात् गति करते हैं।
जिनके शरीर की वृद्धि निश्चित आयु तक होती है और फिर रुक जाती है।
(iii)ये परपोषी हैं अर्थात् भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर करते हैं, अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते।
(iv)जिनकी कोशिकाओं में न तो कोशिकाभित्ति होती है और न ही क्लोरोफिल। प्राणी जगत को विभिन्न फाइलम में वर्गीकृत किया गया है।
बैक्टीरिया और कवक को पौधे के साथ वर्गीकृत करने के निम्न कारण हैं-
(i)इनकी कोशिकाओं में कोशिकाभित्ति पायी जाती है।
(ii) ये अचल हैं।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न