द्रव्यमान किसे कहते हैं? इसको मापने की इकाई क्या है? द्रव्यमान मापने का नियम लिखो।

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

द्रव्यमान- किसी वस्तु में पदार्थ का परिमाण उसका द्रव्यमान कहलाता है। यह एक अदिश तथा अचर राशि है।
द्रव्यमान को मापने की इकाई किलोग्राम है। इसको भौतिक तुला द्वारा ज्ञात किया जाता है।
द्रव्यमान मापने का नियम मान लीजिए हमारे पास दो वस्तुएँ हैं जिनके द्रव्यमान m1 तथा m2 हैं। मान लो, हम उन्हें पृथ्वी के केंद्र से समान दूरी पर रखते हैं तो पृथ्वी तथा m1 के बीच आकर्षण बल
F1=GMem1R2
यहाँ Me = पृथ्वी का द्रव्यमान तथा R = पृथ्वी के केंद्र से m1 द्रव्यमान की दूरी
इसी प्रकार पृथ्वी तथा m2 के बीच आकर्षण बल F2=GMem2R2
यदि ये दोनों बल समान हों तो F1=F2
rGMem1R2=GMem2R2
m1=m2
अर्थात् यदि दोनों बल बराबर हों तो दोनों वस्तुओं के द्रव्यमान भी बराबर होंगे तथा भौतिक तुला के पलड़े बराबर दिखाई देंगे।

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न