मानव की आहार नाल (पाचन-तंत्र) की संरचना का संक्षिप्त वर्णन करें।

वीडियो समाधान
Doubtnut Promotions Banner
लिखित उत्तर
Verified by Experts

मानव की आहार नाल के निम्नलिखित भाग होते हैं -
(i) मुखगुहा, (ii) फैरिंक्स, (iii) ग्रसिका, (iv) आमाशय, (v) क्षुद्रांत्र, (vi) बृहदांत्र, (vii) गुदा, (viii) मल द्वार।
(i) मुख तथा मुखगुहा-मुख एक क्षैतिज़ छिद्र होता है जो दोनों ओर होठों से घिरा होता है। यह भोजन को ग्रहण करने के लिए होता है। मुख, मुखगुहा में खुलता है जो एक बड़ा स्थान होता है। मुखगुहा में लार ग्रंथियाँ लार स्रावित करती हैं।
(ii) फेरिंक्स-यह आहार तथा वायु दोनों के लिए एक ही इकट्ठा/सामान्य रास्ता होता है।
(iii) ग्रसिका-यह एक लंबी, पतली, पेशीय नलिका होती है जो मुखगुहा को आमाशय से जोड़ती है।
(iv) आमाशय यह एक बड़ा, पेशीय .J. की आकृति की थैली नुमा संरचना है, जो डायाफ्राम के नीचे स्थित होती है। (v) क्षुद्रांत्र-यह आहार नाल का सबसे लंबा भाग है और लगभग 6 मीटर लंबा है। यह एक मुड़ी हुई पतली नलिका होती है जो उदर गुहा के निचले भाग में स्थित होती है।
(vi) बृहदांत्र-यह क्षुद्रांत्र से मोटी/चौड़ी होती है। यह लगभग 1.5 मीटर लंबी होती है।
(vii) गुदा/मलाशय यह बृहद्रांत्र का अंतिम भाग होता है जहाँ पर मल/वर्ण्य पदार्थ एकत्रित होता है।
(viii) मल द्वार–मलाशय जिस छिद्र के द्वारा बाहर की ओर खुलता है, उसे मल द्वार कहते हैं। इसका खुलना या बंद होना गुदा अवरोधिनी द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
ocr_image

|


टॉपर्स ने हल किए ये सवाल


समान प्रश्न