आहार नाल के विभिन्न भागों में पाचन प्रक्रिया का वर्णन करें।
हम विभिन्न प्रकार का भोजन खाते हैं जो उसी पाचन नलिका में से होकर गुजरता है। भोजन का उपचार कर उसे छोटे-छोटे कणों में विभक्त किया जाता है।मुखगुहा में दांत भोजन को चबाते हैं। भोजन के पाचन का आरंभ मुखगुहा से ही आरंभ हो जाता है।
1. मुखगुहा में पाचन मुखगुहा में जिला भोजन का स्वाद चखती है। दाँत भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देते हैं, लार ग्रंथियों से लार मुखगुहा में आती है। लार में टाएलिन नामक एंजाइम होता है जो भोजन में विद्यमान स्टार्च को माल्टोज में परिवर्तित कर देता है।
2. ग्रसिका-इसके पश्चात आहार खाद्य नली या ग्रसिका में प्रवेश करता है। ग्रसिका में कोई भी एंजाइम स्रावित नहीं होता। इसके बाद आहार आमाशय में प्रवेश करता है।
3. आमाशय-आमाशय की आंतरिक भित्ति से तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा जठर रस स्रावित होता है
(i) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल माध्यम को अम्लीय बना देता है।
(ii) यह कठोर आहार को कोमल कर देता है।
(iii) यह हानिकारक सूक्ष्मजीवों/जीवाणुओं को मार देता है।
जठर रस में दो एंजाइम होते हैं-
(i) रेनिन-दूध को फाड़ देता है।
(ii) पेप्सिन-आहार में उपस्थित प्रोटीनों को पेप्टॉन में तोड़ देता है।
4. ड्युओडिनम-क्षुद्रांत्र का प्रथम भाग ड्युओडिनम कहलाता है। इसमें दो प्रकार के पाचक रस स्रावित होते हैं। अग्न्याशय से अग्न्याशय रस तथा यकृत से पित्तरस । यकृत से स्रावित पित्तरस एक क्षारीय जूस होता है जो अम्लीय माध्यम को क्षारीय कर देता है। पित्तरस वसा को छोटी-छोटी गोलियों में तोड़ देता है तथा उसे इमलसीकृत कर देता है।
(a) यकृत से स्रावित पित रस एक प्रकार का क्षारीय रस होता है जो माध्यम को अम्लीय से क्षारीय कर देता है। पित वसा के बड़े कणों को छोटे कणों में परिवर्तित कर देता है तथा उसे इम्लसीकृत कर देता है।
(b) अग्न्याशय से स्रावित अग्न्याशय रस में निम्नलिखित तीन एंजाइम होते हैं :
(i) ट्रिप्सिन-यह पेप्टॉन को पेप्टाइड में परिवर्तित कर देता है।
(ii) एमिलेज-यह कार्बोहाइड्रेटस को माल्टोज में परिवर्तित करता है।
(iii) लाइपेज-यह अम्लसीकृत वसा को वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल में परिवर्तित कर देता है।
5. क्षुद्रांत्र-क्षुद्रांत्र की भित्ति से पाचक रस स्रावित होता है, जिसमें पाँच एंजाइम होते हैं-
(i) पेप्टाइडेज-यह पेप्टाइड को अमीनो अम्ल में परिवर्तित कर देता है।
(ii) लाइपेज-यह शेष वसा को वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल में परिवर्तित कर देता है।
(iii) सुक्रेज यह सुक्रोज को ग्लूकोज़ में परिवर्तित कर देता है।
(iv) माल्टेज-यह माल्टोज को ग्लूकोज़ में परिवर्तित कर देता है।
(v) लैक्टेज-यह लैक्टोज को ग्लूकोज़ में परिवर्तित कर देता है।
क्षुद्रांत्र की आंतरिक अवस्तर अंगुली जैसी संरचनाएँ बनती हैं जिन्हें दीर्घ रोम कहते हैं जो पाचित भोजन को अवशोषित कर लेती है, जो रक्त में मिश्रित हो जाता है। इस प्रक्रिया को अवशोषण कहते हैं। रक्त पाचित भोजन को परासरण प्रक्रिया द्वारा शरीर की सभी कोशिकाओं तक स्थानांतरित करता है।
6. बृहदांत्र-इसमें आहार का पाचन नहीं होता। इसमें अतिरिक्त पानी को अवशोषित कर लिया जाता है। वर्ण्य पदार्थ गुदे में एकत्रित हो जाते हैं जिसका समय-समय पर बहिःक्षेपण किया जाता है।
टॉपर्स ने हल किए ये सवाल
- जैव प्रक्रम Book:DEEPAK PUBLICATIONChapter:जैव प्रक्रम Exercise:परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (II. लघूत्तरात्मक प्रश्न)
Explore 60 Videos
- जीव जनन कैसे करते हैं?Book:DEEPAK PUBLICATIONChapter:जीव जनन कैसे करते हैं?Exercise:परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश (निबन्धात्मक प्रश्न)
Explore 5 Videos
- नियंत्रण एवं समन्वय Book:DEEPAK PUBLICATIONChapter:नियंत्रण एवं समन्वय Exercise:परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (III. निबन्धात्मक प्रश्न)
Explore 6 Videos
समान प्रश्न
हम किसी निर्जीव वस्तु का सजीव से किस प्रकार अंतर करेंगे?
View Solutionअलैंगिक जनन के विभिन्न प्रकार कौन-से हैं?
View Solutionमस्तिष्क तथा मेरुरज्जु की संरचना का वर्णन करें। प्रत्येक भाग का कार्य लिखें।
View Solutionप्रत्यावर्ती धारा जनित्र | सिद्धांत तथा मुख्य भागों का वर्णन
View Solutionवृक्क नलिका के विभिन्न भागों के कार्य
View Solutionकिसी ठोस के विभिन्न भागों से देखना
View Solutionभोजन का पाचन |अवशोषण #!#पाचन तंत्र के विकार
View Solutionमूत्र निर्माण |वृक्क नलिकाओं के विभिन्न भागों के कार्य #!#प्रतिधारा क्रियाविधि
View Solutionजेव प्रक्रम |मानव मे पोषण |पाचन तंत्र |आहार नाल |ग्रसिका |आमाशय |छोटी आत |यकृत |OMR
View Solutionजेव प्रक्रम|मानव मे पोषण|पाचन तंत्र |आहार नाल|छोटी आंत|ड्यूडिनम |यकृत|पित्तरस के कार्य|अग्नाशय|जिजूनम|इलियम|बड़ी आंत|गुदा द्वार|OMR
View Solutionमानव में पाचन #!#जीभ के विभिन्न भाग
View Solutionपद्माकर के तीसरे कवित्त में किस ऋतु का वर्णन है ?
View Solutionसंध्या के बाद' कविता में बस्ती का बनिया के किस विवशता का वर्णन है ?
View Solutionदोहरान |प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पौधे के विभिन्न भागों के कार्य |प्रकाश संश्लेषण के महत्वपूर्ण बिन्दु |यदि प्रकाश संश्लेषण नहीं हो तो क्या होगा?|प्रकाश संश्लेषण में भोजन किस रूप में बनता है |क्रियाकलाप |शैवाल में पोषण |सारांश
View Solutionदोहरान |छोटी आंत में अवशोषण |भोजन का स्वांगीकरण |बड़ी आंत |पाचन संबंधित बीमारियाँ |सम्पूर्ण पाचन प्रक्रिया |सारांश
View Solutionगतियों के प्रकार #!#गतियों का वर्णन
View Solution